{"product_id":"गबन-मुशी-प्रेमचन्द","title":"GABAN\/गबन By मुशी प्रेमचन्द","description":"\u003cp\u003e'गबन' मुशी प्रेमचन्द का ऐसा उपन्यास है जिसमें एक मध्य परिवार की स्थिति का बखूबी चित्रण किया है। उपन्यास में नायक कम आय में अनेकोनेक लालसाओं को पूरा करने के लिए किस प्रकार अनीतिक आचरण का सहारा लेता है और कानूनी शिकजे में फंसता चला जाता है। उस युवक को अंजाम क्या हुआ उसके परिवार को किन परिस्थितियों का सामना करना पड़ा? यह सब जानने के लिए पढे मुंशी प्रेमचन्द का उपन्यास गबन\u003c\/p\u003e\n\u003cp\u003eनाटक उस वक्त 'पास' होता है, जब रसिक-समाज उसे पसन्द कर लेता है। बरात का नाटक उस वक्त होता है, जब राह चलते आदमी उसे पसन्द कर लेते हैं। नाटक की परीक्षा चार-पांच घंटे तक होती रहती है, बरात की परीक्षा के लिए केवल इतने ही मिनटों का समय होता है। सारी सजावट, सारी दौड़-धूप और तैयारी का निबटारा पांच मिनटों में हो जाता है। अगर सबके मुंह से 'वाह-वाह' निकल गया, तो तमाशा पास, नहीं फेल। रुपया, मेहनत, फिक्र, सब अकारथ। दयानाथ को तमाशा पास हो गया। शहर में वह तीसरे दर्जे में आता, गांव में अव्वल दर्जे में आया। कोई बाजों की घों-घों, पों-पों सुनकर मस्त हो रहा था, कोई मोटर को आंखें फाड़-फाड़कर देख रहा था। कुछ लोग फुलवारियों के तख़त देखकर लोट-पोट हो जाते थे। आतिशबाजी ही मनोरंजन का केन्द्र थी। हवाइयां जब सन्न से ऊपर जातीं और आकाश में लाल, हरे, नीले, पीले कुमकुमे-से बिखर जाते, जब चर्खियां छूटतीं और उनमें नाचते हुए मोर निकल आते, तो लोग मन्त्र मुग्ध-से हो जाते थे। वाह, क्या कारिगरी है!\u003c\/p\u003e\n\u003cp\u003e\"जिस साहित्य से हमारी सुरुचि न जागे, आध्यात्मिक और मानसिक तृप्ति न मिले, हममें गति और शक्ति न पैदा हो, हमारा सौंदर्य प्रेम न जागृत हो, जो हममें संकल्प और कठिनाइयों पर विजय प्राप्त करने की सच्ची दृढ़ता न उत्पन्न करे, वह हमारे लिए बेकार है वह साहित्य कहलाने का अधिकारी नहीं है।\u003c\/p\u003e","brand":"Curiocty Box","offers":[{"title":"Default Title","offer_id":68143388754029,"sku":"BK-GABAN","price":199.0,"currency_code":"INR","in_stock":true}],"thumbnail_url":"\/\/cdn.shopify.com\/s\/files\/1\/0701\/4609\/7261\/files\/41B3cHZuJML._SY445_SX342_FMwebp.webp?v=1795079219","url":"https:\/\/curioctybox.com\/products\/%e0%a4%97%e0%a4%ac%e0%a4%a8-%e0%a4%ae%e0%a5%81%e0%a4%b6%e0%a5%80-%e0%a4%aa%e0%a5%8d%e0%a4%b0%e0%a5%87%e0%a4%ae%e0%a4%9a%e0%a4%a8%e0%a5%8d%e0%a4%a6","provider":"Curiocty Box","version":"1.0","type":"link"}