{"product_id":"bharat-ka-rakshak-maharaja-suheldev-by-amish-dheeraj-kumar-author","title":"Bharat Ka Rakshak Maharaja Suheldev by Amish, Dheeraj Kumar (Author)","description":"\u003cp\u003e\u003cspan\u003eएक विस्मृत नायक। एक अविस्मरणीय युद्ध।\u003c\/span\u003e\u003c\/p\u003e\n\u003cp\u003e\u003cspan\u003eभारत, 1025 ईस्वी\u003c\/span\u003e\u003c\/p\u003e\n\u003cp\u003e\u003cspan\u003eग़ज़नी के महमूद और उसके बर्बर तुर्क गिरोहों के लगातार हमलों ने भारत के उत्तरी इलाकों को कमज़ोर कर दिया था। हमलावरों ने उपमहाद्वीप के बहुत बड़े इलाके को बर्बाद करने के लिए छीना-झपटी, हत्या, बलात्कार और लूटपाट का सहारा लिया। कई पुराने भारतीय साम्राज्य, जो अब तक थक चुके थे और बंटे हुए थे, उन हमलावरों के सामने टिक नहीं सके। जिन्होंने युद्ध के पुराने नियमों के साथ लड़ाई की, वे जीत के लिए हर बार नियमों को तोड़ने वाली बर्बर तुर्क सेना को रोकने में नाकाम रहे। इसके बाद तुर्क देश के सबसे पवित्र मंदिरों में से एक—सोमनाथ में भगवान शिव के भव्य मंदिर—पर हमला करते हैं और उसे बर्बाद कर देते हैं।\u003c\/span\u003e\u003c\/p\u003e\n\u003cp\u003e\u003cspan\u003eभारी निराशा से भरे इस काल में एक योद्धा राष्ट्र की रक्षा के लिए सामने आता है।\u003c\/span\u003e\u003c\/p\u003e\n\u003cp\u003e\u003cspan\u003eमहाराजा सुहेलदेव। \u003c\/span\u003e\u003cspan\u003eएक छोटे से राज्य का ये शासक महसूस करता है कि अपनी मातृभूमि के लिए क्या किया जाना चाहिए, और इसके लिए वो अपना सब कुछ बलिदान करने को तैयार है। \u003c\/span\u003e\u003cspan\u003eएक प्रचंड विद्रोही। एक करिश्माई नेता। एक पक्का देशभक्त।\u003c\/span\u003e\u003c\/p\u003e\n\u003cp\u003e\u003cspan\u003eसाहस और वीरता की इस रोमांचक महागाथा को पढ़िए, जो सच्ची घटनाओं पर आधारित है, और शेर के समान उस निडर योद्धा और बहराइच के महासंग्राम की याद दिलाती है।\u003c\/span\u003e\u003c\/p\u003e","brand":"Curiocty Box","offers":[{"title":"Default Title","offer_id":45352745500781,"sku":"BK-SUHELDEVHINDI","price":299.0,"currency_code":"INR","in_stock":true}],"thumbnail_url":"\/\/cdn.shopify.com\/s\/files\/1\/0701\/4609\/7261\/files\/md_9789387894044_271120201025732.jpg?v=1781778780","url":"https:\/\/curioctybox.com\/products\/bharat-ka-rakshak-maharaja-suheldev-by-amish-dheeraj-kumar-author","provider":"Curiocty Box","version":"1.0","type":"link"}