{"product_id":"bhartiya-rajniti-vicharak-भारतीय-राजनीतिक-विचारक-by-ओम्-प्रकाश-गाबा","title":"Bhartiya Rajniti Vicharak\/भारतीय राजनीतिक-विचारक By ओम् प्रकाश गाबा","description":"\u003cp\u003eभारतीय राजनीति-विचारक के प्रस्तुत संस्करण के अंतर्गत प्राचीन, मध्ययुगीन और आधुनिक भारत के मुख्य मुख्य राजनीति-विचारकों की मूल्यवान् देन का तुलनात्मक एवं आलोचनात्मक विवेचन प्रस्तुत किया गया है। इसके आरंभ में प्राचीन भारतीय राजनीति-चिंतन के अध्ययन स्रोतों और मुख्य मुख्य मान्यताओं का विवरण देते हुए आचार्य मनु के धर्मशास्त्र और कौटिल्य के अर्थशास्त्र के अतिरिक्त धर्मशास्त्र और अर्थशास्त्र के बीच की कड़ी के रूप में महाभारत से जुड़े ओजस्वी विचारों का विश्लेषण किया गया है। अर्थशास्त्र के प्रख्यात व्याख्याकार के रूप में शुक्राचार्य का परिचय भी दिया गया है। फिर बौद्ध और जैन परंपराओं से जुड़ी मान्यताओं का विवरण देते हुए धर्मशास्त्र, अर्थशास्त्र और बौद्ध परंपराओं का तुलनात्मक अध्ययन प्रस्तुत किया गया है। इसके बाद मध्ययुगीन भारत के राजनीति-चिंतन की विशेषताओं पर प्रकाश डालते हुए जिया-उद्दीन बरनी और अबुल फजल की देन पर विचार किया गया है, और संत कबीर के समन्वयवादी चिंतन की विस्तृत चर्चा की गई है।\u003c\/p\u003e\n\u003cp\u003eआधुनिक भारतीय राजनीति-चिंतन के संदर्भ में यहां उपनिवेशवाद की उत्पत्ति और प्रभाव, भारतीय पुनर्जागरण तथा राष्ट्रीय आंदोलन के स्वरूप की समीक्षा की गई है। फिर विभिन्न विचारधाराओं के सैद्धांतिक विवेचन के साथ उनसे जुड़े मुख्य-मुख्य विचारकों की देन को परखा गया है। विशेष रूप से यहां उदारवादी (राजा राम मोहन राय, दादाभाई नौरोजी, महादेव गोविंद रानाडे, गोपाल कृष्ण गोखले), आदर्शवादी (स्वामी दयानंद सरस्वती, लाला लाजपत राय, लोकमान्य बाल गंगाधर तिलक, बिपिन चंद्र पाल, श्री अरविंद, सुब्रह्मण्य भारती, वीर सावरकर, सुभाषचंद्र बोस). मानववादी (स्वामी विवेकानंद, रवींद्रनाथ टैगोर, एम.एन. राय), नारीमुक्तिवादी (पंडिता रमाबाई), समाजवादी (नरेंद्र देव, लोकनायक जयप्रकाश नारायण, राम मनोहर लोहिया), सामाजिक समता के उन्नायक (महात्मा फुले, बी. आर. अंबेडकर, ई. वी रामास्वामी नायकर), और इस्लामी विचारकों (सैयद अहमद खान, मुहम्मद इकबाल, मुहम्मद अली जिन्नाह) के अलावा महात्मा गांधी एवं जवाहरलाल नेहरू के अमूल्य योगदान पर ध्यान केंद्रित किया गया है।\u003cbr\u003e\u003c\/p\u003e\n\u003cp\u003eसंपूर्ण कथ्य को सुगम और सरस बनाने के लिए विवेच्य विषय से जुड़ी संकल्पनाओं की परिभाषाएं, ऐतिहासिक संदभों का विवरण, और अनेक महत्त्वपूर्ण उद्धरण यथास्थान चौकोरे (Box) में दिए गए हैं। जगह-जगह प्रवाह-आलेख (Flow Charts), तुलनात्मक आलेख (Comparative Charts) और उपयुक्त रेखाचित्र (Diagrammes) देकर विस्तृत विषय को थोड़े से शब्दों में समेटने का प्रयत्न किया गया है। इस तरह यहां जटिल दार्शनिक विषयों को भी पाठक-अनुकूल (Reader-Friendly) शैली में प्रस्तुत किया गया है।\u003cbr\u003e\u003c\/p\u003e\n\u003cp\u003eप्रस्तुत कृति के लेखक डॉ. ओम् प्रकाश गाबा ने डी. ए. वी. कॉलिज, देहरादून (आगरा विश्वविद्यालय) से दर्शनशास्त्र, अंग्रेजी साहित्य और हिंदी साहित्य में बी. ए. की उपाधि प्राप्त करने के बाद समाजशास्त्र और राजनीति विज्ञान में एम. ए. की उपाधियां प्राप्त कीं। फिर इन्होंने 'भारतीय संविधान के विशेष संदर्भ में सामाजिक न्याय की संकल्पना' विषय पर 1977 में दिल्ली विश्वविद्यालय से राजनीति विज्ञान में पी-एच. डी. की उपाधि प्राप्त की। 1967 से 2004 तक दिल्ली विश्वविद्यालय के अंतर्गत स्नातक और स्नातकोत्तर स्तर पर अध्यापन के बाद अब ये पूर्णकालिक लेखक के रूप में सक्रिय हैं। 'भारतीय राजनीति-विचारक' के अलावा डॉ. गाबा की मुख्य मुख्य प्रकाशित कृतियां हैं: पाश्चात्य राजनीति-विचारक; राजनीति-सिद्धांत की रूपरेखा; राजनीति-चिंतन की रूपरेखा; तुलनात्मक राजनीति की रूपरेखा; विवेचनात्मक राजनीति विज्ञान कोश; विवेचनात्मक समाजविज्ञान कोश; राजनीति विज्ञान विश्वकोश, राजनीति-विचारक विश्वकोश; राजनीतिक विचार विश्वकोश; An Introduction to Political Theory; Indian Political Thought; Western Political Thought; Social and Political Philosophy: Political Ideas and Ideologies: Un-derstanding Political Theory-Major Concepts and Debates; Contemporary Political Ideologies; Reading Gandhi; Dimensions of Social Justice और Constitutionalism in a Changing Perspective\u003c\/p\u003e","brand":"Curiocty Box","offers":[{"title":"Default Title","offer_id":67928189239405,"sku":"BK-BHARTIYARAJNITIVICHARAK","price":279.0,"currency_code":"INR","in_stock":true}],"thumbnail_url":"\/\/cdn.shopify.com\/s\/files\/1\/0701\/4609\/7261\/files\/bdd0c8a1-3aa5-49d6-ba8c-41171dfc3787.jpg?v=1793618753","url":"https:\/\/curioctybox.com\/products\/bhartiya-rajniti-vicharak-%e0%a4%ad%e0%a4%be%e0%a4%b0%e0%a4%a4%e0%a5%80%e0%a4%af-%e0%a4%b0%e0%a4%be%e0%a4%9c%e0%a4%a8%e0%a5%80%e0%a4%a4%e0%a4%bf%e0%a4%95-%e0%a4%b5%e0%a4%bf%e0%a4%9a%e0%a4%be%e0%a4%b0%e0%a4%95-by-%e0%a4%93%e0%a4%ae%e0%a5%8d-%e0%a4%aa%e0%a5%8d%e0%a4%b0%e0%a4%95%e0%a4%be%e0%a4%b6-%e0%a4%97%e0%a4%be%e0%a4%ac%e0%a4%be","provider":"Curiocty Box","version":"1.0","type":"link"}