{"product_id":"godan-गोदान-by-मुंशी-प्रेमचन्द","title":"Godan\/गोदान By मुंशी प्रेमचन्द","description":"\u003cp\u003eगोदान उपन्यास में भारतीय किसान के जीवन की मार्मिक दशा का चित्राण किया गया है। भारतीय किसान हमेशा कर्ज में डूबा रहता है। इस उपन्यास का नायक हीरा भी कुछ ऐसी ही परिस्थितियों में घिरा रहता है। उसकी कोई मी इच्छा पूरी नहीं हो पाती। आखिर उसका परिणाम क्या हुआ? क्या वह गोदान कर सका इन सब बातों को जानने के लिए पढ़ें मुंशी प्रेमचन्द का उपन्यास गोदान।\u003c\/p\u003e\n\u003cp\u003eहीरा को भी खबर मिली कि चौधरी और पुनिया में लडाई हो रही है। गाँव में अपने क्रोध के लिए वह प्रसिद्ध था। छोटा डील, गठा हुआ शरीर, आँखें कौडी की तरह निकल आयी थीं और गर्दन की नसें तन गयी थीं, मगर उसे चौधरी पर क्रोध न था, क्रोध था पुनिया पर। वह क्यों चौधरी से लड़ी? क्यों उसकी इज्जत मिट्टी में मिला दी? बँसोर से लड़ने-झगड़ने का उसे क्या प्रयोजन था? उसे जाकर हीरा से सारा समाचार कह देना चाहिए था। हीरा जैसा उचित समझता करता। वह उससे लड़ने क्यों गयी? उसका बस होता, तो वह पुनिया को पर्दे में रखता। पुनिया किसी बड़े से मुँह खोलकर बातें करे, यह उसे असह्य था। वह खुद जितना उदंड था. पुनिया को उतना ही शान्त रखना चाहता था। जब भैया ने पन्द्रह रुपये में सौदा कर लिया, तो वह बीच में कूदने वाली कौन?\u003c\/p\u003e\n\u003cp\u003eवैवाहिक जीवन के प्रभात में लालसा अपनी गुलाबी मादकता के साथ उदय होती है और हृदय के सारे आकाश को अपने माधुर्य की सुनहरी किरणों से रंजित कर देती है। फिर मध्याह्न का प्रखर ताप आता है, क्षण-क्षण पर बगूले उठते हैं, और पृथ्वी काँपने लगती है। लालसा का सुनहरा आवरण हट जाता है और वास्तविकता अपने नग्न रूप में सामने आ खड़ी होती है। उसके बाद विश्राममय संध्या आती है, शीतल और शान्त, जब हम थके हुए पथिकों की भाँति दिन-भर की यात्रा का वृत्तान्त कहते और सुनते हैं तटस्थ भाव से, मानो हम किसी ऊँचे शिखर पर जा बैठे हैं जहाँ नीचे का जन-रव हम तक नहीं पहुँचता ।\u003c\/p\u003e\n\u003cp\u003e\"चापलूसी का जहरीला प्याला आपको तब तक नुकसान नहीं पहुँचा सकता जब तक कि आपके कान उसे अमृत समझ कर पी न जाएँ\u003c\/p\u003e","brand":"Curiocty Box","offers":[{"title":"Default Title","offer_id":68143422931053,"sku":"BK-GODAN","price":279.0,"currency_code":"INR","in_stock":true}],"thumbnail_url":"\/\/cdn.shopify.com\/s\/files\/1\/0701\/4609\/7261\/files\/71Disra-u_L._SL1352.avif?v=1795080259","url":"https:\/\/curioctybox.com\/products\/godan-%e0%a4%97%e0%a5%8b%e0%a4%a6%e0%a4%be%e0%a4%a8-by-%e0%a4%ae%e0%a5%81%e0%a4%82%e0%a4%b6%e0%a5%80-%e0%a4%aa%e0%a5%8d%e0%a4%b0%e0%a5%87%e0%a4%ae%e0%a4%9a%e0%a4%a8%e0%a5%8d%e0%a4%a6","provider":"Curiocty Box","version":"1.0","type":"link"}