{"product_id":"vishwaguru-विश्वगुरु-नीलोत्पल-मृणाल","title":"Vishwaguru । विश्वगुरु [ नीलोत्पल मृणाल ]","description":"\u003cp\u003e\u003cspan class=\"a-text-bold\"\u003eविश्वगुरु \u003c\/span\u003e\u003cspan\u003eमहागाथा है, जिसमें प्रतिभा से भरे युवा, उनके सपने, अवसरों की सीमा, अपने धागों में उलझा हुआ समाजशास्त्र और सत्ता से जकड़ा हुआ राजनीतिशास्त्र आमने–सामने खड़े दिखाई देते हैं। एक कहानी नहीं बल्कि उस पीढ़ी का आख्यान है जो शिक्षा, रोज़गार, आंदोलन, समाज और सत्ता के बीच धप्पा–धप्पी खेल रही है। कभी अवसर प्रतिभा को धप्पा देता है, कभी प्रतिभा उपलब्धियों को। \u003c\/span\u003e\u003cspan\u003eचिन्मय, दर्पण, अंगद, कृपालु, लावण्या जैसे पात्र ग्रामीण और क़स्बाई भारत के उस यथार्थ से निकले हैं जहाँ एक वर्ग के लिए सरकारी नौकरी इंद्रासन पाने की राह है तो दूसरा वर्ग वह है जिसके लिए निजी क्षेत्र कुबेर के खजाने तक जाने का रास्ता।\u003c\/span\u003e\u003c\/p\u003e\n\u003cp\u003e\u003cspan\u003eइन सबके सामने सत्ता की स्वाभाविक राजनीति है जिसके सुरंग का आकार इन सबसे बड़ा है \u003c\/span\u003e\u003cspan class=\"a-text-bold\"\u003eविश्वगुरु\u003c\/span\u003e\u003cspan\u003e बेरोजगारी, दहेज, पारिवारिक संकट, जाति, धर्म, शिक्षा व्यवस्था और युवाओं के नैतिक संकट को बिना किसी उपदेश या उलाहना के यथार्थ की जमीन पर ईमानदारी और साहस के रेशे से बुनता है।\u003c\/span\u003e\u003c\/p\u003e\n\u003cp\u003e\u003cspan\u003eये उपन्यास न किसी विचारधारा का घोषणापत्र है और न किसी दल का समर्थन-पत्र। ये अपने समय का\u003c\/span\u003e\u003cspan\u003e उपन्यास उन पाठकों के लिए है जो अपनी मेज पर समकालीन भारत का नक्शा रखकर उसे विचारधाराओं की गिरह से मुक्त होकर समझना चाहते हैं।\u003c\/span\u003e\u003c\/p\u003e","brand":"Curiocty Box","offers":[{"title":"Default Title","offer_id":45660575694957,"sku":"bk-vishvguru","price":319.0,"currency_code":"INR","in_stock":true}],"thumbnail_url":"\/\/cdn.shopify.com\/s\/files\/1\/0701\/4609\/7261\/files\/81_aYQwVanL._SL1500.jpg?v=1787044274","url":"https:\/\/curioctybox.com\/products\/vishwaguru-%e0%a4%b5%e0%a4%bf%e0%a4%b6%e0%a5%8d%e0%a4%b5%e0%a4%97%e0%a5%81%e0%a4%b0%e0%a5%81-%e0%a4%a8%e0%a5%80%e0%a4%b2%e0%a5%8b%e0%a4%a4%e0%a5%8d%e0%a4%aa%e0%a4%b2-%e0%a4%ae%e0%a5%83%e0%a4%a3%e0%a4%be%e0%a4%b2","provider":"Curiocty Box","version":"1.0","type":"link"}